26 जून 2014 - 16:10
लीबिया आतंकवाद के केन्द्र में बदल चुका है

अमेरिकी युद्धमंत्रालय पेंटागन ने दावा किया है कि लीबिया में कर्नल कज़्ज़ाफी के अंत के बाद यह देश आतंकवाद के केन्द्र में परिवर्तित हो गया है।

अमेरिकी युद्धमंत्रालय पेंटागन ने दावा किया है कि लीबिया में कर्नल कज़्ज़ाफी के अंत के बाद यह देश आतंकवाद के केन्द्र में परिवर्तित हो गया है।
अमेरिकी युद्धमंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ड्रेक चाल्ट ने अमेरिकी सिनेट में कहा कि वर्ष २०११ में लीबिया के तानाशाह कर्नल कज़्ज़ाफी के अंत के बाद लीबिया की परिस्थितियां इस बात का कारण बनी हैं कि समूचे विश्व के आतंकवादी वहां पर एकत्रित हों।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा परिस्थितियां इस बात का कारण बनी हैं कि अमेरिका द्वारा लीबिया के सुरक्षा बलों के प्रशिक्षण का कार्यक्रम धीमी गति से चल रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिकी सैनिक लीबिया के सुरक्षा बलों का आठ वर्षों तक प्रशिक्षण करेंगे जिस पर ६० करोड़ डालर खर्च आयेगा और त्रिपोली ने अभी तक इस खर्च का कुछ भाग भी अदा नहीं किया है।